Breaking News

शिक्षक निर्वाचन को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

शिक्षक निर्वाचन को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त करने और अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने और पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

ब्रीफिंग के दौरान एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, एएसपी नगर देवेंद्र कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम।

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम। …