Breaking News

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय विद्यालयों के योगदान को सराहा।

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय विद्यालयों के योगदान को सराहा।

बदायूं: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शहर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र (शाल) भेंट किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि छात्रों के संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य को गढ़कर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के परिषदीय विद्यालय अनुशासन, नवाचार और शिक्षा के स्तर पर कॉन्वेंट स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने शिक्षकों की ओर से कुछ प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मांग उठाई कि सभी शिक्षकों को टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाई जाए, जिससे उनका वास्तविक सम्मान सुनिश्चित हो सके। इस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों की इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक अरुण यादव, पारुल सागर, सूर्य प्रताप शर्मा, सलमान खान, अमित कुमार, रजनीश कुमार सक्सेना, वीरेंद्र कुमार, आयुषी पाराशरी, अतुल, राजीव कुमार, रमन सिंह और पंकज पाठक सहित दर्जनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, प्रदीप गुप्ता, सोनी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के …