Breaking News

शाहजहांपुर में नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संभाला पदभार।

शाहजहांपुर में नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संभाला पदभार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सोमवार को शाहजहांपुर नगर निगम में नव नियुक्त नगर आयुक्त आईएएस सौम्या गुरुरानी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि रविवार रात डॉ. विपिन कुमार मिश्रा का तबादला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर निबंध निदेशक के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईएएस सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य जनता का विश्वास मजबूत करना और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। इससे पहले सौम्या गुरुरानी हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा मेरठ में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!