Breaking News

सहसवान: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, वार्षिक परिणाम घोषित।

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, वार्षिक परिणाम घोषित।

सहसवान, बदायूं। नगर स्थित श्री राधा कृष्ण जूनियर हाई स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शैक्षिक सत्र के समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में परिणाम वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक रमा कृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है। साथ ही उन्होंने विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!