Breaking News

शाहजहांपुर: पुवायां में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची पर हुई चर्चा।

पुवायां में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची पर हुई चर्चा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कस्बा पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया नाहिल चौराहा मंडी रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान मौजूद रहे।

बैठक में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान का पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर रणनीति तय करना रहा। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलए और बूथ प्रभारियों द्वारा मतदाता सूची की जांच, नामों में सुधार और नए मतदाता जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता जो अपने बूथ को मजबूत करता है, वही पार्टी का सच्चा सम्मान होता है। उन्होंने मौजूदा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनपद शाहजहांपुर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

इस अवसर पर सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।

बैठक के आयोजक सपा नेता व ग्राम प्रधान जितेंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, मिश्रीलाल पटेल, जिला सचिव संतोष कुमार पाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुवायां सपा नगर उपाध्यक्ष पी.एल. गौतम ने किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!