Breaking News

शाहजहांपुर: जनसुनवाई दिवस में नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।

जनसुनवाई दिवस में नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई दिवस के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

जनसुनवाई के दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का नगर आयुक्त द्वारा तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष दो मामलों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई दिवस के अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!