Breaking News

शाहजहांपुर: मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन, महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़।

मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन, महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला कांस्टेबलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने करीब दो किलोमीटर की दौड़ लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण के साथ समस्त महिला क्षेत्राधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं। दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनी बाग पर संपन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!