Breaking News

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार व उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन।

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार व उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन।

लंबे समय से थे अस्वस्थ, उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित आवास पर ली अंतिम सांस।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार एवं उप संपादक रहे फणीन्द्रनाथ गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को अपराह्न लगभग 12:30 बजे उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 55 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

नगर सहसवान के मोहल्ला बजरिया निवासी, प्रवक्ता रामावतार गुप्ता के पुत्र फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत नगर सहसवान से अमर उजाला समाचार पत्र के साथ की थी। उन्होंने तत्कालीन अमर उजाला के वरिष्ठ ब्यूरो चीफ मुन्नालाल शर्मा के सानिध्य में पत्रकारिता की बारीकियाँ सीखीं और अपनी सशक्त लेखनी से अलग पहचान बनाई।

इसके बाद उन्होंने अमर उजाला बदायूं कार्यालय में लंबे समय तक कार्य किया। लेखन क्षमता और अनुभव के बल पर उनका चयन अमर उजाला बरेली कार्यालय में हुआ, जहां उन्हें उप संपादक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तराखंड में अमर उजाला की यूनिट प्रारंभ होने पर वे वहां स्थानांतरित हुए और जनपद रुद्रपुर में अमर उजाला कार्यालय में ब्यूरो चीफ के पद पर रहते हुए कई वर्षों तक सेवाएं दीं। इसी दौरान उन्होंने रुद्रपुर को ही अपना स्थायी निवास बना लिया और परिवार सहित वहीं रहने लगे।

अस्वस्थता के चलते उन्होंने अमर उजाला से इस्तीफा दिया, जिसके बाद अपने स्तर से एक दैनिक समाचार पत्र का संचालन भी किया, लेकिन लगातार स्वास्थ्य खराब रहने के कारण वह प्रयास अधिक समय तक जारी नहीं रह सका।

पत्रकारों ने आयोजित की शोक सभा।

फणीन्द्रनाथ गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही सहसवान के पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

शोक सभा में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश सैनी, अतर सिंह, नीरज सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, मुकीम अंसारी, मोहित यादव, अबीर सक्सेना, तबरेज खान, एस.पी. सिंह, अभय माहेश्वरी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!