Breaking News

सहसवान: कड़ाके की ठंड में नगर पालिका सतर्क, ईओ ने रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण।

कड़ाके की ठंड में नगर पालिका सतर्क, ईओ ने रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। शीतलहर और गलन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार देर शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने नगर में संचालित रैन बसेरों और विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, शाहबाजपुर, अकबराबाद चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते मिले, जिनसे उन्होंने बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

डॉ. राजेश कुमार ने रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान वहां रखे गए रजिस्टर की जांच की और व्यवस्थापक व कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी गरीब, निराश्रित या बेसहारा व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि कोई व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर हो, तो उसे तत्काल रैन बसेरे में पहुंचाया जाए।

अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि सर्दी के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे।

निरीक्षण के दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी अब्दुल फरीद खान और जमशेद अली भी मौजूद रहे। नगर पालिका द्वारा शहर में नियमित रूप से अलाव जलवाने और रैन बसेरों की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!