Breaking News

सहसवान: बस से उतरते समय बड़ा हादसा, महिला घायल‌। 

बस से उतरते समय बड़ा हादसा, महिला घायल‌। 

सहसवान, बदायूं। सोमवार सुबह शहबाजपुर जामा मस्जिद के पास एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बबराला निवासी सुमन पत्नी अनिल अपने बेटे अनिकेश के साथ रोडवेज बस से सहसवान स्थित मायके जा रही थी।

जैसे ही बस रुकी और सुमन नीचे उतर रही थी, अचानक फिसलने के कारण वह बस के पहिये की चपेट में आ गई। हादसे में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!