Breaking News

बहेड़ी में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बीकेयू टिकैत का धरना, मिल प्रशासन ने दिया लिखित भरोसा।

बहेड़ी में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बीकेयू टिकैत का धरना, मिल प्रशासन ने दिया लिखित भरोसा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की अगुवाई में गन्ना समिति परिसर में किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने पिछले पेराई सत्र के 145 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और मिल प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

किसानों ने कहा कि मिल प्रबंधन लगातार झूठे आश्वासन दे रहा है, जिससे किसानों का भरोसा टूट चुका है। उनका कहना था कि जब तक स्पष्ट भुगतान व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसान गन्ना आपूर्ति करने को तैयार नहीं हैं।

बढ़ते विरोध को देखते हुए मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की मांगों पर लिखित आश्वासन सौंपा। पत्र में स्पष्ट किया गया कि पिछले सत्र का पूरा बकाया 31 दिसंबर तक निपटा दिया जाएगा। वहीं नए पेराई सत्र का भुगतान किसानों के खातों में 5 दिनों के अंदर भेजने का वादा किया गया है।

लिखित सहमति मिलने के बाद किसानों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया। समिति अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

धरने में हजारों किसान मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह, प्रदेश सचिव दानिश बाबा (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड), युवा प्रदेश महासचिव अनुज ठाकुर, चौधरी सुरेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री विजय पाल सिंह बरेली, राकेश गंगवार, विजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश कश्यप, केंद्र पाल गंगवार, रीत राम गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!