Breaking News

सहसवान: भंडारे की दावत से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में दबंगों ने बरसाईं लाठियां।

सहसवान: भंडारे की दावत से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में दबंगों ने बरसाईं लाठियां।

सहसवान, बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वरन में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा दो युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर शाम की है जब गांव निवासी किशुनपाल पुत्र दयाराम अपने साथी गौरव पुत्र यादराम के साथ पास के ही एक गांव में आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर वापस लौट रहे थे।

पीड़ित किशुनपाल के अनुसार जैसे ही वे गांव के बीच स्थित नगला पुलिया के समीप पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही दबंग शैलेंद्र, गंगा सिंह, हरिओम और सोनू ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उक्त हमलावर हेकड़ और झगड़ालू किस्म के हैं, जिनसे पीड़ित की काफी समय से मुकदमेबाजी और रंजिश चली आ रही है।

हमलावरों ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से टूट पड़े। बीच-बचाव करने आए साथी गौरव को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर दौड़ते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस हमले में किशुनपाल को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसका शरीर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। प्रार्थी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!