Breaking News

सहसवान: सरसोता में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

सरसोता में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सरसोता में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने जब पानी में शव को उतराते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।

सूचना देने की अपील:

थाना प्रभारी सहसवान ने क्षेत्रीय नागरिकों और आस-पास के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस अज्ञात युवक के विषय में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वे बिना विलंब किए तत्काल सहसवान कोतवाली पुलिस को सूचित करने की कृपा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!