Breaking News

सहसवान में सड़क हादसा: बदायूं–मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत।

बदायूं-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सालिक नगला के पास हुई घटना, मृतक साले-बहनोई बताए जा रहे हैं।

सहसवान, (बदायूं)। जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सालिक नगला के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं–मेरठ हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

मृतकों में एक की पहचान अंकित (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव गिधौल, थाना मूसाझाग के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक का नाम भूदेव पुत्र धर्मपाल निवासी नई बस्ती कलकत्ती नरोरा है। दोनों मृतक आपस में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया, जहां दोनों शवों को रखा गया है। पुलिस ने मृतकों की मृत्यु की सूचना परिजनों को दे दी है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामले की छानबीन जारी है।

मृतक अंकित कश्यप का फाइल फोटो

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!