Breaking News

समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी चंदौली की कमान रीता चिरई को।

समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी चंदौली की कमान रीता चिरई को।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां/चंदौली। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैलीं गांव निवासी रीता चिरई को एक बार फिर समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, जनपद चंदौली की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रीता चिरई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उनमें जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरी उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बताया जाता है कि रीता चिरई लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

समाजवादी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि रीता चिरई के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी चंदौली जनपद में और अधिक सशक्त होगी तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!