Breaking News

महिला टेनिस बॉल क्रिकेट फाइनल में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली का दबदबा।

महिला टेनिस बॉल क्रिकेट फाइनल में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली का दबदबा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिला ओलम्पिक संघ एवं टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के संयुक्त आयोजन में सिकंदरपुर, चकिया में खेली गई महिला वनडे टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने जीत लिया। निर्णायक मैच में टीम ने शारदा मोहन एकेडमी को बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवरों में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। बल्लेबाजी में प्रतिभा ने 44 रन और अंशिका ने 41 रन की शानदार पारियां खेलीं। शारदा मोहन एकेडमी की ओर से सलोनी को एकमात्र सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारदा मोहन एकेडमी की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 38 रन पर सिमट गई। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की गेंदबाजी बेहद प्रभावी रही। नंदनी ने 3 विकेट, प्रतिभा ने 2 विकेट, जबकि आकांक्षा और अंशिका ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य दीपक कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। फाइनल मुकाबले का समापन सिकंदरपुर प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष शौज़ब हुसैन भी मौजूद रहे।

विजेता टीम पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली को ट्रॉफी, मेडल और ₹2500 नकद, जबकि उपविजेता शारदा मोहन एकेडमी को ₹1500 नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में पुरुष व महिला दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच का संचालन सचिव हरिहर प्रसाद ने किया। कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुकाबले के अंपायर दानिश खान व शाहिल रहे, जबकि मैच की कमेंट्री शहबाज़ इदरीशी ने की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!