Breaking News

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को कपड़े वितरित, पुलिस ने बढ़ाया भरोसे का कदम।

सोशल मीडिया सेल

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को कपड़े वितरित, पुलिस ने बढ़ाया भरोसे का कदम।

बदायूँ। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए महिला थाना प्रभारी द्वारा चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर नन्ही बालिकाओं को सप्रेम वस्त्र भेंट किए गए।

इस दौरान पुलिस ने बालिकाओं के साथ खुशियाँ साझा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और पुलिस के बीच विश्वास कायम करना तथा उनके मन से भय को दूर करना रहा।

अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल से स्थानीय स्तर पर पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूती मिली है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!