Breaking News

दिल्ली सुपर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट का खिताब पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के नाम।

दिल्ली सुपर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट का खिताब पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के नाम।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। दिल्ली के चौधरी छतर सिंह स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय दिल्ली सुपर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का खिताब पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली और शर्मन क्रिकेट एकेडमी सीनियर के बीच खेला गया, जो अंतिम ओवर तक रोमांच से भरा रहा। इस मैच में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने मात्र 1 रन से जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया।

टीम के मेंटोर शौजब हुसैन और कोच सुरेश जी के मार्गदर्शन का टीम की जीत में अहम योगदान रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

कप्तान अर्चित ने संघर्षपूर्ण नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 6 शानदार चौके शामिल रहे। वहीं ईनामुद्दीन ने 35 रन (5 चौके), सत्यम पटेल ने 28 रन, जबकि मोहम्मद आदिल और सूरज ने 12-12 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन मध्य ओवरों में पूर्वांचल की सटीक गेंदबाजी और फुर्तीली फील्डिंग के आगे टिक नहीं पाई और 29.5 ओवर में 182 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पूर्वांचल की ओर से कप्तान अर्चित और लक्ष्य ने 3-3 विकेट झटके, जबकि फैसल और रिजवान खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

शानदार प्रदर्शन के लिए अर्चित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सत्यम को बेस्ट फील्डर और ईनामुद्दीन को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार मिला।

टीम की जीत पर पूर्वांचल स्पोर्ट्स से जुड़े मुकेश पटेल, वसीम अहमद, हरी प्रसाद धवन जी और दीपक यादव ने टीम को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!