Breaking News

राम वन गमन और दशरथ मरण लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु।

राम वन गमन और दशरथ मरण लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शिवानगर में रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही भव्य रामलीला के दौरान रविवार की रात राम वन गमन, राम-केवट संवाद और दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो गया।

सन्यासियों जैसे वेश में नंगे पैर चलते भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। राम-केवट संवाद में जब प्रभु श्रीराम नाव मांगते हैं तो केवट पहले उनके चरण पखारने का आग्रह करता है। कथा के अनुसार, केवट जानता था कि प्रभु के चरणों की धूल से पत्थर भी नारी बन गया था, इसलिए वह अपने जीवन का यह अवसर खोना नहीं चाहता था। उसकी भक्ति देखकर भगवान श्रीराम प्रसन्न हुए और उसे भवसागर से पार कराने का वरदान दिया।

इसके बाद मंचन में चित्रकूट आगमन की झांकी दिखाई गई, जहां प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने कुटिया बनाकर निवास किया। वहीं अयोध्या में जब सुमंत लौटकर राजा दशरथ को बताते हैं कि राम, लक्ष्मण और सीता तीनों वन को चले गए हैं, तो इस वियोग में राजा दशरथ का हृदयाघात से निधन हो जाता है। यह दृश्य देखकर मंच के साथ पूरा पंडाल भावुक हो उठा।

राजा दशरथ के निधन की सूचना पर अयोध्या में शोक की लहर दौड़ जाती है। भरत और शत्रुघ्न को गुरु वशिष्ठ द्वारा ननिहाल से बुलाया जाता है। इसी के साथ लीला का समापन हुआ।

कार्यक्रम में रविन्द्र जायसवाल, कामाख्या केशरी, धीरेंद्र सिंह शक्ति, सभासद संतोष जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मदन प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह भोले, राकेश शर्मा, जवाहर पाण्डेय उर्फ लोटन बाबा, शशांक पाण्डेय, अंकित जायसवाल, क्षमानाथ मिश्रा, मौलई बाबा, अरविंद तिवारी, जगदीश मास्टर, अवधेश चौहान, गोविंद पत्रकार, राजेन्द्र कसौधन, ढोलन प्रसाद सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!