Breaking News

पटियाली (कासगंज): सगाई समारोह के बाद आतिशबाजी में लगी आग, छह लोग गंभीर रूप से झुलसे।

सगाई समारोह के बाद आतिशबाजी में लगी आग, छह लोग गंभीर रूप से झुलसे।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज): क्षेत्र के ग्राम नगला सहजन में बुधवार की रात सगाई समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आतिशबाजी की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। रिंकू पुत्र रूम सिंह के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में लड़की पक्ष के जाने के बाद बची हुई आतिशबाजी एक स्थान पर रखी हुई थी। इसी दौरान खेल रहे किसी बच्चे के पास से निकली आग की एक चिंगारी आतिशबाजी तक पहुँच गई, जिससे देखते ही देखते आतिशबाजी में धमाके होने लगे।

अचानक हुए इस विस्फोट से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग बुझाने के प्रयास के दौरान नीटू, टिंकू, प्रदीप, आरके यादव, साक्षी और रिश्तेदार सुमित उर्फ प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत पटियाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!