Breaking News

गंजडुंडवारा में लकड़ी लदे ट्रक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, चालक समेत कई घायल।

गंजडुंडवारा में लकड़ी लदे ट्रक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, चालक समेत कई घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां लकड़ी से लदे एक ट्रक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पटियाली रोड स्थित बिलाल धर्म कांटा के पास हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में ई-रिक्शा चालक शमसुद्दीन, जो ग्राम धवा के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, ई-रिक्शा में सवार सहावर थाना क्षेत्र के नागला लालजीत निवासी महादेवी (62) की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य घायल यात्रियों को गंजडुंडवारा स्थित साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर अत्यंत तीव्र थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!