Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी ने 1857 के महानायक मीर मोहम्मद हसन के वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट को किया सम्मानित।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी ने 1857 के महानायक मीर मोहम्मद हसन के वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट को किया सम्मानित।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तहसील सभागार में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सहसवान जनाब साईं आश्रित शाकमुरी (I.A.S.) की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सन 1857 ई० के महानायक, राजा गोरखपुर, शान-ए-अवध ख़ां बहादुर मीर मोहम्मद हसन साहब की पाँचवीं पीढ़ी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मौलवी डॉ. सैयद अब्दुल हई साहब के पोत्र मुशर्रफ अली एडवोकेट को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके छोटे भाई जनाब मीर इशरत अली को शाल ओढ़ाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अजय कुमार, जनाब जितेंद्र सिंह (नायब तहसीलदार), रियाज़ उद्दीन कानूनगो साहब सहित तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!