Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों में देशप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की देश के प्रति जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने समाज और जनपद को स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने को सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाना ही देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविंदर कुमार ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!