Breaking News

पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने गरीबों को बांटे कंबल।

पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने गरीबों को बांटे कंबल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका प्रांगण में कंबल वितरित कर किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कुल 4,000 पात्र लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। सोमवार को पहले चरण में पालिका अध्यक्ष द्वारा 1,500 कंबलों का वितरण किया गया। इसके अलावा नगर पालिका के सभी 25 सभासदों को 125-125 कंबलों के टोकन दिए गए हैं। सभासद अपने-अपने वार्डों में पात्र लोगों को चिन्हित कर टोकन वितरित करेंगे, जिसके आधार पर उन्हें कंबल प्रदान किए जाएंगे।

पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। इसी क्रम में नगर के सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य चौराहों पर लगातार अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों और गरीबों को ठंड से राहत मिल सके।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हाजी निसार हुसैन, जुल्फिकार चाचा, सभासद नसीम बाबू, सभासद मोहम्मद आलम, सभासद बंटी, सभासद अकरम कुरैशी, सभासद साकिर अंसारी, सभासद मोहम्मद इनाम, प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, मुहम्मद इशहाक, कमर जमशेद, कदरुल जमीर उर्फ गुड्डू, रोहतास सिंह, योगेश कुमार, रागिव अली, विपिन कुमार, सुमेग बाबू सहित पालिका स्टाफ एवं सभी सभासदगण उपस्थित रहे।

नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान नगर में ठंड से राहत दिलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …