Breaking News

नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, सौर ऊर्जा केबल काटकर फरार। 

नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, सौर ऊर्जा केबल काटकर फरार। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जनपद में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सिंघाई कायस्थान में रविवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की और सौर ऊर्जा प्रणाली की केबल काटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित चौकीदार हरीश कुमार के अनुसार वह रात लगभग दो बजे पानी की टंकी पर बने कमरे में मौजूद था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाया गया और खुद को कंपनी से जुड़ा व्यक्ति बताकर अंदर आने की बात कही गई। दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश युवक जबरन कमरे में घुस आए।

आरोप है कि बदमाशों ने सबसे पहले सौर ऊर्जा सिस्टम की केबल काट दी, जिससे बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो गई। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखे सरकारी सामान की चाबी मांगी। चाबी देने से इनकार करने पर बदमाशों ने चौकीदार को रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया और बेरहमी से पिटाई की। बावजूद इसके चौकीदार ने चाबी नहीं सौंपी।

कुछ देर बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर चौकीदार ने किसी तरह शोर मचाया, जिस पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

बाइट- पीड़ित 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!