Breaking News

बहेड़ी: अवैध शराब निर्माण पर बहेड़ी पुलिस का शिकंजा, पांच लीटर कच्ची शराब बरामद। 

अवैध शराब निर्माण पर बहेड़ी पुलिस का शिकंजा, पांच लीटर कच्ची शराब बरामद। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग पांच लीटर कच्ची अवैध शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबेन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र निर्मल सिंह, निवासी ग्राम डांडी अभयचंद, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और भंडारण में संलिप्त होने की बात सामने आई है।

बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …