Breaking News

बरेली को मिला पहला ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर, जनता को बड़ी राहत। 

बरेली को मिला पहला ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर, जनता को बड़ी राहत। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान की दिशा में बरेली जिले में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन की पहल और यातायात एवं परिवहन विभाग के सहयोग से जिले का पहला ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन सीधे ट्रैफिक कंट्रोल रूम तक अपनी समस्या पहुँचा सकेंगे।

इस व्यवस्था का शुभारंभ सैटेलाइट चौराहे पर आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किया गया। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 0581-2565758 और 9760160112 पर कॉल कर नागरिक किसी भी स्थान पर लगे जाम या यातायात अव्यवस्था की सूचना दे सकेंगे, जिस पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बरेली में स्थापित यह ट्रैफिक कंट्रोल रूम जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की टीम भेजी जाएगी, जिससे जाम की समस्या को समय रहते नियंत्रित किया जा सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से शहर में चलने वाले टेंपो, कार और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर लगभग 500 जागरूकता स्टीकर लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में मौजूद एआरटीओ वैभव सोती और ट्रैफिक सीओ हर्ष मोदी ने कहा कि यह व्यवस्था जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी और यातायात को सुचारू बनाए रखने में सहायक होगी।

ट्रांसपोर्ट यूनियन के संरक्षक विशाल मेहरोत्रा और महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की पहल सबसे पहले बरेली में शुरू होना जिले के लिए गर्व की बात है।

जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों, ट्रांसपोर्ट यूनियन पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!