Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बड़ा हादसा, युवक इको कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बड़ा हादसा, युवक इको कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल।

सहसवान (बदायूं)। नगर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान रात बड़ा हादसा हो गया। ग्राम कुकरइया निवासी दुर्वेश पुत्र बेदराम मेले का आनंद लेने आया था, तभी बदायूं–मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित जहांगीराबाद चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार (संख्या DL9CAB 6462) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद कार चालक खुद घायल को लेकर तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया।

निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल दुर्वेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे उच्चतर चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे हायर सेंटर लेकर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!