Breaking News

तालाब के गंदे पानी से फसलें बर्बाद, किसान ने की जिलाधिकारी से मदद की गुहार।

तालाब के गंदे पानी से फसलें बर्बाद, किसान ने की जिलाधिकारी से मदद की गुहार।

उझानी, (बदायूँ)। जनपद बदायूँ के उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम चौसिंगा, ग्राम पंचायत भैंसोंरा के किसान उदयवीर सिंह पुत्र नौबत सिंह ने अपनी फसलों को बचाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि गांव के कुछ लोग लगातार सरकारी तालाब में मिट्टी, कूड़ा-कचरा और गोबर डालकर उसे पाटने का काम कर रहे हैं। इससे तालाब का पानी रास्ता बदलकर उसके खेतों में घुस जाता है और खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है।

प्रार्थी उदयवीर सिंह ने बताया कि इसी कारण पूर्व में गेहूं की पूरी फसल नष्ट हो गई थी और अब धान की खड़ी फसल भी तालाब के पानी से खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि वह गरीब किसान हैं और बार-बार होने वाली इस बर्बादी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत करने पर भी गांव का प्रधान कोई मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से तालाब की जांच कराकर, उसमें डाली जा रही मिट्टी और कचरे को हटवाने तथा पानी को खेत में जाने से रोकने के लिए तालाब की बाउंड्री निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो तालाब पूरी तरह पाट दिया जाएगा और उसका पानी आसपास के खेतों में जाता रहेगा, जिससे हर साल फसलें नष्ट होंगी। किसान ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

शिकायती प्रार्थना पत्र

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!