Breaking News

ललिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, 3 बाइक और मोबाइल बरामद।

ललिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, 3 बाइक और मोबाइल बरामद।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जिले की ललिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

मामला 20 अगस्त 2025 का है, जब वादी आत्माराम यादव निवासी साधूपुरवा, मध्यनगर पकरैला ने थाना ललिया में तहरीर दी थी कि 16 अगस्त की रात उनकी स्प्लेंडर बाइक (UP-47-AD-5988) और एक टेक्नो मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 93/2025 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी नियाज अहमद उर्फ नादिल उर्फ नागराज पुत्र मकसूद नाऊ निवासी सुआवपुल, भगवतीगंज थाना कोतवाली नगर, सिकटिहवा पुलिया तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की घटनाएं कीं। उसने तीन मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन चोरी करने की बात कबूल की। चोरी की गई मोटरसाइकिलें लालपुर चौराहा जाने वाली सड़क पर स्थित बंद पड़े ईंट-भट्ठे में छिपाई गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बाइट:- अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!