Breaking News

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में बलरामपुर पुलिस, पीएसी और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार भ्रमण और पैदल गश्त कर रही हैं। बॉर्डर से आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की चेकपोस्टों पर सघन जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती थाना पुलिस, एसएसबी, पीएसी और नेपाल पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। मुख्य मार्गों पर स्थित चेकपोस्टों पर संयुक्त टीमें हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही सीमा से सटे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति और स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी और अवैध कटान जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

पुलिस और सुरक्षा बलों की इस सख्ती से सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

बाइट:- अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …