Breaking News

लखीमपुर खीरी: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत फूलबेहड़ क्षेत्र में चौपालों का आयोजन, मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत फूलबेहड़ क्षेत्र में चौपालों का आयोजन, मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत फूलबेहड़ ब्लॉक फूलबेहड़ एवं न्याय पंचायत सरवा में चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 140 विधानसभा श्रीनगर के कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य ने किया। चौपालों के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों और आम जनता को मनरेगा योजना के महत्व और उसके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

चौपाल को संबोधित करते हुए रामपाल शाक्य ने कहा कि मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है। यह योजना न केवल रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना को कमजोर किया गया तो इसका सीधा असर मजदूरों की आजीविका पर पड़ेगा और गांवों में बेरोजगारी व गरीबी और बढ़ेगी।

उन्होंने पूर्व सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी के साथ-साथ मजदूरी दरों में भी नियमित बढ़ोतरी की जाती थी, जिससे मजदूरों को आर्थिक संबल मिलता था और गांवों में विकास के कार्य तेजी से होते थे।

इस अवसर पर लतीफ आजम अंसारी, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में एक नई दिशा में निर्णय लेने का मन बना रही है। उन्होंने मनरेगा को गरीबों की रीढ़ बताते हुए इसे हर हाल में मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मोहम्मद इरशाद, साबिर अली, अब्दुल कबीर, मोहम्मद अयूब, अनीस वॉकर, जैनुल, नजर अली, इजाज, सोहेल, शमशाद, अकील, शादाब सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

चौपालों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण मजदूरों के सम्मानजनक जीवन और रोजगार की गारंटी है। मनरेगा बचाओ संग्राम का उद्देश्य इस योजना को मजबूत बनाना और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!