Breaking News

लखीमपुर खीरी: एफएलसीआरपी कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए डीएम ने कसी कमर, जल्द भुगतान का दिया भरोसा।

लखीमपुर खीरी: एफएलसीआरपी कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए डीएम ने कसी कमर, जल्द भुगतान का दिया भरोसा।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत वित्तीय साक्षरता संदर्भ व्यक्ति (एफएलसीआरपी) और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से रुके हुए मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संध्या जायसवाल, सीमा सक्सेना, सोनिका वर्मा और अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने में दिन-रात जुटी हुई हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय न मिलने के कारण अब उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कार्यकर्ताओं ने दुख जताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है।

ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए लंबित मानदेय को तत्काल जारी कराया जाए, ताकि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान राम भोली, वंदना, प्रियंका, माया शुक्ला, आरती आर्य, रेखा देवी सहित मिशन से जुड़ी अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के मानदेय का भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता में है और इसकी जिम्मेदारी अब वे स्वयं संभालेंगे। डीएम के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद पीड़ित कार्यकर्ताओं में जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!