Breaking News

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी की कराई गई विदाई।

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी की कराई गई विदाई।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर-खीरी: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाने द्वारा पारिवारिक कलह से जूझ रहे परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। महिला थाना प्रभारी बबिता पटेल और काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता तथा कय्यूम ज़रवानी की मौजूदगी में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के जरिए 5 जोड़े खुशी-खुशी एक हो गए।

जनपद मुख्यालय स्थित महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और आपसी मनमुटाव से जुड़े कुल 12 मामलों पर सुनवाई की गई। थाना प्रभारी और काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी गिले-शिकवे मिटाने के लिए प्रेरित किया। इस सकारात्मक प्रयास के परिणामस्वरूप 5 जोड़ों के बीच समझौता कराते हुए उनकी विदाई कराई गई।

इसके अतिरिक्त, 6 मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मतभेद होने के कारण दोनों पक्षों को सोचने के लिए कुछ समय दिया गया है, जबकि 1 मामले में सुलह के प्रयास सफल नहीं हो सके। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के परिवारजन भी मौजूद रहे।

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में महिला थाने की उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय, महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार, सारिका सिंह चौहान और रेखा गौड़ ने अहम सहयोग दिया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल से एक बार फिर कई उजड़ते हुए घर बस गए हैं, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव बने विजेता।

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव …