Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर।

खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर।

बदायूं। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण युवाओं और इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बदायूं की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

केंद्र के प्रभारी के अनुसार, विकासखंड म्याऊं की ग्राम पंचायत जमालपुर, न्याय पंचायत चगासी में 23 और 24 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, विकासखंड उझानी की ग्राम पंचायत भरकुइयां, न्याय पंचायत बसंतनगर में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और इच्छुक व्यक्तियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी एवं कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही स्थानीय कृषि और फल उत्पादों का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान।

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान। आई एम खान  बिसौली। शिक्षक एमएलसी …