Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव में बदायूं में 70.67 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रक्रिया।

शिक्षक एमएलसी चुनाव में बदायूं में 70.67 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रक्रिया।

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को बदायूं जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 3,935 मतदाताओं में से 2,781 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 70.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बदायूं नगर पालिका परिषद तथा बिल्सी में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर सतर्क रहने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखी।

मतदान के दौरान सुबह 10 बजे तक 569 मत पड़े, जो कुल मतदाताओं का 16.49 प्रतिशत था। दोपहर 12 बजे तक 1,420 मत पड़ने से मतदान प्रतिशत 36.09 हो गया। दोपहर दो बजे तक 2,119 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 53.85 पहुंच गया। मतदान समाप्त होने तक कुल 2,781 मत पड़े।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के सभी 10 मतदेय स्थलों की मतपेटिकाएं सीलबंद कर सुरक्षित रूप से प्राप्त की गईं। इन्हें पुलिस बल की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली स्थित स्ट्रांग रूम भेज दिया गया, जहां 27 अक्टूबर तक सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना भी 27 अक्टूबर को बरेली में कराई जाएगी।

वाइट- जिलाधिकारी अवनीश कुमार रॉय

Spread the love

Check Also

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा।

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया …