Breaking News

पीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने बदायूं आएंगे आयोग के सदस्य।

25 अक्टूबर को परीक्षा केंद्रों का करेंगे निरीक्षण, तीन तारीखों में दो पालियों में होगी परीक्षा।

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 की तैयारियों का जायजा लेने आयोग के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह बदायूं पहुंचेंगे। वह 24 अक्टूबर को पूर्वाह्न में जिले में पहुंचकर 25 अक्टूबर के अपराह्न तक प्रवास करेंगे। इस दौरान वह परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

जिले में पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर 2026 को किया जाएगा। प्रत्येक निर्धारित तिथि पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

परीक्षा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी परीक्षा, नोडल पुलिस अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य और कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक एवं प्रतिनिधि भी परीक्षा संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोग के सदस्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, जिससे परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान।

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान। आई एम खान  बिसौली। शिक्षक एमएलसी …