Breaking News

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव बने विजेता।

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव बने विजेता।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरोला में एक भव्य आर्म रेसलिंग (पंजे की कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए कई होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदीप शाक्य और चिरोला के प्रधान पति आजम मंसूरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष शाक्य, दीपांशु शाक्य, सुमित माथुर और आकाश शाक्य की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता कुल 3 टीमों के बीच आयोजित की गई, जिसमें पहली दो टीमों में 8 से 10 खिलाड़ी और तीसरी टीम में 3 खिलाड़ी शामिल रहे।

सभी टीमों के बीच हुए कड़े और रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। कड़े संघर्ष के बाद अलीगंज के रहने वाले किशन यादव ने प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कासगंज के प्रिंस ने दूसरा और फिरोजाबाद के काव्य चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रदीप शाक्य और आजम मंसूरी के हाथों ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र शाक्य (पत्रकार), मोहर सिंह शाक्य, पूर्व प्रधान राजकुमार, मेघ सिंह और ओमवीर शाक्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी की कराई गई विदाई।

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी …