Breaking News

शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.86 प्रतिशत मतदान।

शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.86 प्रतिशत मतदान।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 4,825 मतदाताओं में से 3,419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति तक कुल 70.86 प्रतिशत वोट पड़े।

मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चुनाव के दौरान भाजपा और सपा नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। अब प्रत्याशियों और समर्थकों को चुनाव परिणाम का इंतजार है।

Spread the love

Check Also

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा।

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया …