Breaking News

कासगंज: नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

कासगंज: नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, मची सनसनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला देवी गांव के मजरा छिछोरा में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका चिंकी का शव घर की छत पर बने टीन शेड की पाइप से चुनरी के फंदे पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी बीते वर्ष 11 जून 2025 को सत्येंद्र नामक युवक के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शाम के समय मृतका का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कुछ देर बाद ही यह दर्दनाक घटना सामने आई।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर फांसी के निशान मिले हैं, हालांकि शरीर पर अन्य किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद से मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!