Breaking News

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली कासगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने की।

बैठक में कांवड़ सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और सेवादार शामिल हुए। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सेवा शिविरों की व्यवस्था और यात्रा मार्ग पर शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने समिति के सदस्यों से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता करें और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों और सेवादारों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए, ताकि उनकी पहचान आसानी से सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए। इसके साथ ही सेवा शिविरों और यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने समिति को भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

बैठक के अंत में कांवड़ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को यात्रा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया …