Breaking News

कासगंज: बैंक परिसर से दिनदहाड़े कर्मचारी की बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध युवक।

कासगंज: बैंक परिसर से दिनदहाड़े कर्मचारी की बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध युवक।

कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त इलाके में हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बैंक परिसर को भी अपना निशाना बना लिया। कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक बैंक परिसर से कर्मचारी की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब पुलिस के लिए जांच का मुख्य आधार बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवाब मोहल्ला जाटवान निवासी सुमित कुमार, जो कि एनपीओ (परिसंचरण) विभाग में कार्यरत हैं, बुधवार (8 जुलाई 2026) को अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP87 V 2030) से कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को एलआईओ ऑफिस के नीचे खड़ा किया था। जब काम निपटाकर वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

काफी तलाशने के बाद जब बाइक नहीं मिली, तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बड़ी सफाई से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घटना की तुरंत सूचना कोतवाली कासगंज पुलिस को दी और लिखित तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …