Breaking News

कासगंज: बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन सख्त, विशेष अभियान चलाकर 5 किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त।

कासगंज: बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन सख्त, विशेष अभियान चलाकर 5 किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त।

सोरों, सहावर और अमांपुर में श्रम विभाग और एएचटी टीम की संयुक्त कार्रवाई।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों और सहायक श्रम आयुक्त के मार्गदर्शन में जनपद में बाल एवं किशोर श्रमिकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम के कुचक्र से मुक्त कराना था।

अभियान के दौरान कस्बा सोरों, सहावर और अमांपुर में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 5 किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से अवमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित सेवायोजकों (मालिकों) के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई है।

इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान, रामवीर सिंह तथा थाना एएचटी (Anti Human Trafficking) की टीम सक्रिय रही। अधिकारियों ने जिले के सभी व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे या किशोर से श्रम कराना कानूनन दंडनीय अपराध है। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई कि वे बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूक बनें और कहीं भी ऐसी घटना दिखने पर प्रशासन को सूचित करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!