Breaking News

शाहजहाँपुर: मारपीट के बाद युवक की मौत का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

शाहजहाँपुर: मारपीट के बाद युवक की मौत का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

3 फरवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर सदर बाजार थाने में मुकदमा संख्या 56/2026 दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने वादी के भाई के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवेचना के बाद मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

8 जुलाई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी बहादुरपुरा स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभिषेक पुत्र राजपाल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर अंतर्गत शिवपुरी नवदिया का निवासी है और वर्तमान में सदर बाजार क्षेत्र में रह रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकद 270 रुपये और [आधार कार्ड की छायाप्रति] बरामद हुई है। पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!