Breaking News

कासगंज: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत – भाई गंभीर घायल।

कासगंज: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत – भाई गंभीर घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक हरिओम अपने भाई विनोद के साथ उझानी थाना क्षेत्र के बसौमा गांव स्थित ससुराल से वापस लौट रहा था। तभी थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगरिया गांव के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी और परिजन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

फाइल फोटो 

बाइट- राम कुमार, मृतक का परिजन।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!