Breaking News

हजरतपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान ईको कार में लगी आग, धूं-धूं कर जल गई गाड़ी।

हजरतपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान ईको कार में लगी आग, धूं-धूं कर जल गई गाड़ी।

रिपोर्ट – राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे, बदायूं

दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के हजरतपुर कस्बे में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस रिफिलिंग के दौरान एक ईको कार में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हजरतपुर क्षेत्र के चितरी गांव निवासी झब्बू लाल अपनी ईको कार में रोज की तरह गैस डलवाने शनिवार सुबह करीब 8 बजे हजरतपुर स्टैंड पहुंचे थे। गैस भरने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक कार के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में लगी आग इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि हजरतपुर कस्बे में गैस रिफिलिंग का काम भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई जगहों पर किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी अवैध गैस रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!