Breaking News

कासगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

कासगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद कासगंज के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बुधवार को कासगंज दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी प्रणय सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने सोरों में ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया।

बैठक के उपरांत मंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के अंदर कई हाईवे बाईपास और मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं और यूपी विकास की रफ्तार पर है।

जिले में डॉक्टरों की कमी से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। पहले प्रदेश में हर साल केवल एक हजार डॉक्टर तैयार होते थे, लेकिन मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई गई हैं। अब हर साल हजारों डॉक्टर तैयार होंगे, जिससे जल्द ही यूपी में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का कार्यक्रम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने और शहर से निकलने वाली राम बारात का शुभारंभ करने का भी था, लेकिन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते उन्हें बिना निरीक्षण और राम बारात का शुभारंभ किए ही मथुरा रवाना होना पड़ा।

बाइट- लक्ष्मी नारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!