Breaking News

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब आठ माह पहले खालिद नामक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनम ने पहले पति से तलाक के बाद खालिद से लव मैरिज की थी। सोनम का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को फंदे से उतारकर साक्ष्य जुटाए और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इस पूरे मामले में ससुराल पक्ष का हाथ है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

बाइट – रियाज अहमद, मृतिका का पिता।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …