Breaking News

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: छह की मौत, दस घायल।

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: छह की मौत, दस घायल।

डीएम-एसपी पहुंचे जिला चिकित्सालय, दिए मदद के निर्देश। 

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जिले के लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और ओमनी वैन की जोरदार टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। वहीं, करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय ओयल लाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सात गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल मरीजों का हालचाल लिया और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी प्राप्त की। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी घायल को इलाज में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने लखनऊ रेफर मरीजों के उपचार की व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

घटनास्थल का निरीक्षण

अस्पताल के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …