Breaking News

ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम।

ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम।

ब्यूरो रिपोर्ट 

सहसवान (बदायूं)। थाना मुजरिया में ड्यूटी कर लौटे सहसवान नगर कंपनी में तैनात होमगार्ड धर्मपाल सिंह (45 वर्ष) की 3/4 सितंबर की रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, धर्मपाल सिंह (ग्राम डकारा पुख्ता निवासी) पिछले दिनों थाना मुजरिया में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी पूरी कर 3/4 सितंबर की रात वह सहसवान नगर के मोहल्ला अकबराबाद स्थित अपने कमरे पर पहुंचे। रात लगभग 10 बजे आराम करते समय उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और हार्ट अटैक आ गया। परिजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर कंपनी सहसवान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक धर्मपाल सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता और पाँच बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें तीन बच्चे विवाहित हैं, जबकि दो अभी अविवाहित हैं। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …